Uncategorized

रतन सिंह कंवर के स्वास्थ्य के लिए ऊपर पारा हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

गढ़ उपरोड़ा 03जून,अजगरबहर तहसील के अंतर्गत ग्राम गढ़ उपरोड़ा ऊपर पारा हनुमान मंदिर में एकल अभियान द्वारा प्रति मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,जिसमे इस शनिवार को गढ़ उपरोड़ा निवासी श्री रतन सिंह कंवर के स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक रूप से ओंकार मंत्र गायत्री मंत्र विजया महा मंत्र हनुमान चालीसा,हनुमानाष्टक पाठ कर आरती किया गया,जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय रतन सिंह कंवर गढ़ उपरोड़ा निवासी न्यू कोरबा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है जिनका कल एमआरआई टेस्ट हुआ है,पिछले बार भी अपने बाबूलाल विश्वकर्मा के स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया था अभी उनकी स्वस्थ में सुधार हो रहा है।आज के इस आयोजित कार्यक्रम में शामिल एकल अभियान संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए हनुमान परिवार की सदा रक्षा करें, तत्पश्चात अपने पड़ोसी राज्य ओडिशा में घटित घटना के लिए सामूहिक रूप से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया भविष्य में इस तरह के घटना दोबारा न घटे।ऐसी हनुमान जी से प्रार्थना किया गया। उसके पश्चात् एकल अभियान संच संस्कार समिति अध्यक्ष पतंग सिंह कंवर एवम हनुमान भक्त दुकालू राम गोंड द्वारा भी रतन सिंह कंवर के स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button