अंबिकापुर 01जून,एकल अभियान उत्तर छत्तीसगढ़ का भाग स्तरीय प्राथमिक शिक्षा क्षमता विकास वर्ग का समापन महाराजा अग्रसेन सेवा सदन दर्रीपारा अम्बिकापुर में 28मई से 1जून 2023 तक सफलता पूर्वक वर्ग का समापन किया गया,इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया कार्यक्रम के मुख्यवक्ता कृष्णा त्रिपाठी (राष्ट्रीय स्वयं सेवक जिला बौद्धिक प्रमुख) के द्वारा उद्बोधन प्राप्त हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता वी.डी.लाल जी भाग शिक्षा सह प्रभारी सरगुजिहा (रामायण हनुमान पचासा के लेखक,कवि 29 मई 2023 को छ.ग.शासन से सम्मानित के द्वारा) आशीष वचन प्राप्त हुआ।( विशिष्ट अतिथि) संजय *अग्रवाल का भी आशीर्वचन प्राप्त हुआ। समापन सत्र में अधिक संख्या में उपस्थित पदाधिकारी भगवान दास बंसल , वार्ष्णेय जायसवाल विनोद अग्रवाल ,नीना सिंह , कृति सिंहा , जगदीश सिदार संभाग प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख, कृष्णा शर्मा ,मिथलेश गुर्जर, जिला महाविद्यालयीन छात्र प्रमुख, प्रेम शंकर दिवेदी (SBI सेवा निवृत्त शाखा प्रबंधक) सिद्धि दीक्षित , संतोष बंसल, ज्योति दिवेदी , किरण सोनी, स्मिता तिवारी , गायत्री सुल्तानिया , वसुधा तिवारी , बीना दुबे , आराधना वर्मा एवं सेवाव्रती में किरण यगिक ,संभाग महिला प्रमुख, भागवत लाल नायक ,रामशिला सिदार , संतोष यादव,राजेश साहू , मनमोहन यादव तथा अपेक्षित 70 में 65 प्रशिक्षार्थी बंधु भगनि उपस्थित रहे। माननीय समितियों के द्वारा सभी सेवाव्रती को गमझा देकर सम्मानित किया गया ।सभी इन पांच दिनों कुल 49 सत्रों के विभिन्न विषयों पर प्राथमिक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के ट्रस्ट के छत्रछाया में रहकर उनके द्वारा सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराया गया एकल अभियान की ओर से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन को बहुत बहुत साधुवाद एवम हृदय से आभार व्यक्त करते है





