Uncategorized

एकल अभियान देवपहरी द्वारा दीवाल लेखन एवम पोस्टर लगाकर हनुमान जन्मोत्सव की क्षेत्र वासियों को बधाई

कोरबा 04अप्रैल,कोरबा जिले में संचालित एकल अभियान अंचल कोरबा के अंतर्गत सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में स्वयं सेवी संस्था एकल अभियान द्वारा हिन्दू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि श्री राम नवमी अब श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर गांव गांव में दीवाल लेखन कर एवम पोस्टर लगाकर क्षेत्र वासियों को बधाई शुभकामनाएं दिया जा रहा है,यह पहली बार है कि इस वनांचल दूरस्थ पिछड़े क्षेत्र में भी अपने सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार का जिम्मा उठाने का छोटा सा प्रयास किया जा रहा है,एकल अभियान द्वारा गांव गांव में भगवा ध्वज एवम तुलसी पौधा, गौपालन,पोषण वाटिका,लोहे की बर्तन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस वर्ष संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया के पहल पर सभी आचार्यों एवम संच समिती एवम ग्राम समिति के फोटो के साथ पोस्टर छपवाया गया और पेंटर को गांव गांव घुमा कर दीवाल लेखन करवाया गया ताकि वनांचल क्षेत्र के लोगों में अपने सनातन धर्म के विशेष पर्वों को जान पाए,इस क्षेत्र में 1जनवरी को बहुत धूम धाम से नव वर्ष मनाया जाता है सभी लोग परिवार सहित पिकनिक जाते हैं और एक दूसरे को जोरदार बधाई शुभकामनाएं देते हैं,अपने हिंदू धर्म के नव वर्ष का पता नही होने से नहीं मनाते हैं इसलिए खासकर चौक चौराहों पर दीवाल लेखन करवाया गया है,ताकि पढ़कर चर्चा करें और उन्हें मालूम हो। देवपहरी संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया का कहना है कि 1 जनवरी से ज्यादा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर सनातन समाज द्वारा नव वर्ष मनाया जाय,इस दिन प्रकृति भी नव वर्ष मनाती हैं। लगभग 20विद्यालय ग्रामों में दीवाल लेखन एवम 23पोस्टर के माध्यम से सनातन समाज को जगाने का छोटा सा प्रयास रत एकल अभियान देवपहरी के द्वारा सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों के अनेक स्थानों पर यह कार्य किया गया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button