Uncategorized

चैत्र मास प्रारंभ भारतीय नव वर्ष पर 21मार्च को डीडासराई में भव्य डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित,8पंचायत को आमंत्रित

कोरबा 19फरवरी, कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ उप तहसील लेमरू क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई के संस्कार भवन दशहरा मैदान में चैत्र मास प्रारंभ यानी भारतीय नव वर्ष पर विशेष लोगों के सहयोग से भव्य डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमे 21मार्च को यह भव्य कार्यक्रम मनाते हुए 22मार्च यानी हिंदू नव वर्ष पर प्रवेश किया जायेगा, जिसमे रात्रि 12बजे के बाद हिंदू नव वर्ष मंगलमय शुभकामना संदेश का धूम मचाएगी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया व्हाट्सअप ग्रुप पर वायरल कर दानदाता संपर्क कर व्यवस्था किया गया है,ताकि समाज से जुड़े लोगों से समाज के लिए जागरूकता पैदा किया जा सके,इस कार्यक्रम में शामिल दानदाता के हाथो से विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा,इस कार्यक्रम में अपने क्षेत्र के 8पंचायत को शामिल किया गया है जिसमे युवा पीढ़ी को विशेष रुप से सूचित किया जा रहा है कि अपने अपने गांव से टीम बनाकर अभी से तैयारी शुरू कर दे,पढ़ाई को ध्यान देते हुए,ताकि को व्यवधान पैदा न हो,
इस भव्य आयोजित कार्यक्रम में एकल डांस युगल डांस ग्रुप डांस प्रतियोगिता का शामिल किया गया है तीनो डांस के तीसरे स्थान तक पुरस्कृत किया जाएगा बाकी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान करने का योजना बनाई गई इस कार्यक्रम में और दानदाता व्यवस्था की जरूरत महसूस किया जा रहा है ताकि कार्यक्रम का अच्छा परिणाम देखने को मिले।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव समाज का कर्तव्यबोध कराना एवम सनातन संस्कृति को जागना युवा वर्ग को लेकर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है,ताकि भविष्य में मोबाइल की दुनिया से बाहर निकल कर माता पिता समाज राष्ट्र का नाम रोशन कर सके।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button