कार्यमुक्त श्रमिक की आंखें हुई नम,
Korbavani.com- बालको कर्मचारी संघ कार्यालय के प्रांगण में बालको कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के उपस्थिति में संगठन से जुड़े कर्मवीर बी.पी. जायसवाल, आर.के कैवर्त , राठौर जी एवं कश्यप जी को बालको से कार्यमुक्त होने पर उन्हें संघ के तरफ से शाल, श्री फल एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया, साथ ही संगठन के सभी सदस्यो को 22 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ के द्वारा सरकार की मजदूर विरोधी कार्य के विरुद्ध रायपुर में होने वाली महारैली के संबंध में जानकारी दिया गया, एवं जिला मंत्री बरेठ तथा धातु खनिज महासंघ के सदस्य सुरेन्द्र शर्मा द्वारा पेंशन योजना के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया। बरेठ द्वारा बालको कर्मचारी संघ में रिक्त उपाध्यक्ष के पद पर पवन शर्मा को पदस्थ किया गया, जिनका समर्थन सुरेन्द्र शर्मा के साथ सभी सदस्यों ने किया। उक्त कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त बी.पी. जायसवा एवं आर के कैवर्त द्वारा क्रमशः 10 हजार एवं 5 हजार रुपए संगठन को सहयोग के रूप में प्रदान किया गया जिसका कि उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से सराहना किया। कार्यक्रम का संचालन हरीश सोनवानी महासचिव एवं अध्यक्षता रामलाल चंद्रा द्वारा किया गया।








