Uncategorized

प्राथमिक शाला डीडासराई में कृमि मुक्त के लिए 1वर्ष से 11 वर्ष के बच्चों को खिलाया गया एल्बेंडाजोल गोली

कोरबा 10फरवरी,आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी बच्चों को कृमि मुक्त के उद्देश्य से आंगनबाड़ी एवम स्कूलों में एलबेंडाजोल का गोली खिलाने का सघन अभियान चलाया जा रहा है,इसी कड़ी में आज दिनांक 10फरवरी शुक्रवार को प्राथमिक शाला डीडासराई में उप स्वास्थ्य केन्द्र देवपहरी के मुख्य स्वास्थ्यअधिकारी सुमन यादव एवम प्रधान पाठक विफल राम चौहान के उपस्थिति में डीडापाठ के मितानिन चमरीन बाई राठिया एवम डीडा सराई के मितानिन समारी बाई राठिया के सहयोग से आंगन बाडी एवम प्राथमिक शाला के सभी बच्चों को एलबेंडाजोल का गोली खिलाया गया।इस अभियान को सफल बनाने के डीडापाठ के लोग अपने वन विभाग के कार्य को छोड़कर अपने बच्चों को स्कूल लाए थे,ताकि भविष्य में अपना मानव समाज हमेशा के लिए कृमि मुक्त हो सके।इस कार्यक्रम में एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी के संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया भी अपने बेटी को लेकर इस अभियान में शामिल हुए।सभी माता पिता को इस विश्व स्तरीय अभियान को सफल बनाने के लिए अपील किए।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button