कोरबा 6फरवरी, कोरबा विकास खंड के अंर्तगत वनांचल दूरस्थ बीहड़ जंगलों से घिरा लेमरू उप तहसील के ग्राम पंचायत देवपहरी में संचालित गौ मुखी सेवा धाम के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिल लाडू कप जो मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित किया जाता है वह इस बार किसी कारण वश देरी से आयोजित किया गया,लेकिन इस वर्ष आसपास के 16पंचायतों को एवम चार खेलों को भी शामिल किया गया था,जिसमे कबड्डी प्रतियोगिता, तीरंदाज प्रतियोगिता, भाला फेंक एवम रस्सा कशी प्रतियोगिता,इस आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इस बीहड़ जंगलों के वनवासी समाज से भी राष्ट्र के लिए खिलाड़ी मां भारती को मिल सके।
इस वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को अपना कला प्रतिभा दिखाने के लिए अवसर नही मिल पाता,इसी कारण पिछड़े रहते हैं,इस समस्या को विशेष रुप से ध्यान केंद्रित कर गौ मुखी सेवा धाम एवम एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा इस बार चार खेलों को शामिल किया गया, ताकि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर अपने जिले,राज्य, राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में शामिल हो सके।अपने गांव क्षेत्रों का नाम रोशन कर सके।
आज के आयोजित कार्यक्रम के कबड्डी प्रतियोगिता में कछार पंचायत प्रथम पुरस्कार 8001रू,धनगांव पंचायत द्वितीय पुरस्कार 5001रू एवम तृतीय पुरस्कार 3001रू देवपहरी पंचायत के प्रतिभावान खिलाड़ियों के नाम रहा।इस प्रतियोगिता का बेस्ट आल राउंडर 1001राशि शिवलखन कछार और बेस्ट कैचर 1001राशि एवम बेस्ट रेडर 1001राशि के लिए देवपहरी के परमेश्वर पैकरा को प्रदान किया गया,
तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2101राशि समारू सिंह लेमरू और द्वितीय पुरस्कार 1101राशि तीजराम कुटुरवा एवम तृतीय पुरस्कार 501राशि धनेश्वर अरसेना पंचायत से विजेता रहे।
भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2101राशि खेलसाय एवम द्वितीय पुरस्कार 1101राशि कैलाश पैकरा तथा तृतीय पुरस्कार 501राशि राजू के नाम रहा
रस्सा कशी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3001राशि अजगरबहर पंचायत एवम द्वितीय पुरस्कार 2001राशि अरसेना पंचायत तथा तृतीय पुरस्कार 1001राशि गढ़ उपरोड़ा पंचायत से विजेता रहे एवम महिला कबड्डी प्रतियोगिता में गढ़ उपरोड़ा से प्रथम पुरस्कार 1001राशि एवम द्वितीय पुरस्कार 501राशि गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी से विजेता रही।





