Uncategorized

कल 3फरवरी को ग्राम पंचायत साखो के ग्राम बगबूडा में गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कोरबा 2फरवरी कोरबा जिले के पोंडी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत साखो के अंतर्गत ग्राम बगबूडा में गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमे आसपास के सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने सभी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित समस्या को बताना है दिखाना है,ताकि इस विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित का पूरा लाभ ग्रामीणों को मिलना चाहिए,इस स्वास्थ्य शिविर में विशेष चिकित्सक के साथ साथ सभी प्रकार के दवाई पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।
इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए ग्राम पंचायत साखो के सभी जनप्रती निधि एवम सभी सज्जनों से विशेष निवेदन आग्रह किया जा रहा है कि अधिक से अधिक जानकारी अपने सभी पारा मोहल्ले पर मुनांदी करवा दे।अपने गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा सके,यह पंचायत पोंडी उपरोड़ा के अंतर्गत आता है लेकिन डुबान होने से आवागमन के लिए बहुत ज्यादा समस्या झेलना पड़ा रहा है,इसलिए कोई भी योजना का पूरा लाभ से वंचित होना पड़ता है। ग्राम पंचायत साखो के जनता को अपने विभिन्न कार्यों के लिए विकास खंड जाने के लिए एक मात्र साधन नाव है,जिसमे अपना स्वयं और बाईक एवम समान का भी पैसा देना पड़ता है,दूसरा और मार्ग में जाने से समय और धन दोनों की बरबादी होती है, इसलिए सभी लोग नाव से ही आते जाते हैं,इस नाव का खर्च के लिए विधायक या जनप्रतिनिधि द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवा दिया जाना चाहिए।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button