Uncategorized

लेमरू उप तहसील के अंतर्गत ग्राम बड़गांव,गढ़ उपरोड़ा,लेमरू, जाताडांड में श्री राम चरित मानस ग्रंथ नवधा भक्ति का आध्यात्मिक कार्यक्रम, बडगांव में आज से शुभारंभ

लेमरू 2फरवरी कोरबा विकास खंड के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के अंतर्गत उप तहसील लेमरू के ग्राम बड़गांव मे 2फरवरी से पांच दिवसीय अखंड रामायण कार्यक्रम एवम ग्राम गढ़ उपरोड़ा मे 3फरवरी से नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम तथा ग्राम लेमरू में 7 फरवरी से नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम इसके पश्चात् ग्राम पंचायत देवपहरी के अंतर्गत ग्राम जाता डांड में महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर पांच दिवसीय अखंड रामायण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भक्ति मय आयोजित कार्यक्रम में सभी वर्गों के लिए प्रवचन कर्ता द्वारा विशेष संदेश प्रवाहित किया जायेगा,सभी गांव के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के आमंत्रण भेजा जा रहा है ताकि मोबाइल से बाहर निकलकर अपने सनातन संस्कृति एवम सामाजिक कर्त्तव्यों को समझ सके।
इस अवसर पर इस भक्ति मय आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समस्त ग्रामवासी के द्वारा चारों दिशाओ के मानस मंडली को सादर सादर आमंत्रित किया जा रहा है,इस पावन अवसर पर अपने मानस मंडली सहित कार्यक्रम में शामिल होकर जनमानस सनातन संस्कृति परिवार को सही मार्गदर्शन दिशा निर्देश देते हुए स्वयं भी इस नवधा भक्ति में डुबकी लगाकर समस्त ग्रामवासी को कृतार्थ करेंगे। इस नवधा भक्ति के आध्यात्मिक कार्यक्रम के लिए विनम्र निवेदन आग्रह किया जा रहा है कि गायन वादन के साथ साथ प्रभाव शाली प्रवचन कर्ता को मंच में उतारे,ताकि श्रोता समाज को लगना चाहिए कि कुछ मिला ।क्योंकि प्रवचन कर्ता ही अपने राष्ट्र धर्म संस्कृति समाज परिवार को नशा मुक्त संगठन समाज के प्रति जागरूकता कर सकता है, इसलिए नवधा रामायण के आयोजक समिति से विनम्र निवेदन है कि इस विषय पर ध्यान केंद्रित करेंगें। इसके अलावा ग्राम कोडिया घाट में भी नवधा भक्ति का पावन गंगा बहने वाली है ऐसा सोशल मीडिया व्हाट्सएप वनांचल समाचार ग्रुप के माध्यम से ही सूचना मिला है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button