कोरबा 24 जनवरी कोरबा जिले के अजगरबहर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरबहर के ही ग्राम टोका भाटा के मंगल सिंह पहाड़ी कोरवा ने व्हाट्सअप ग्रुप वनांचल समाचार ग्रुप में अपने गांव के पेयजल समस्या को साझा किया है जिसमे ग्राम टोका भाटा निवासी मंगल सिंह पहाड़ी कोरवा के मुताबिक टोका भाटा में पीने के पानी सोलर पंप पिछले एक सप्ताह से खराब होने से लगभग 22 घर के पहाड़ी कोरवा परिवारो को भारी समस्या झेलनी पड़ रही हैं। दूसरे समस्या में देरी हो सकती है लेकिन पेयजल समस्या में देरी नहीं होना चाहिए पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र को पेयजल की समस्या नहीं होना चाहिए, संबंधित जनप्रतिनिधि विभाग तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेकर पेयजल उपलब्ध करावे।





