Uncategorized

Korba Breaking- कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश, ग्राहक बनकर वारदात करने वाला पश्चिम बंगाल का महिला गिरोह गिरफ्तार; 3 महिला समेत 5 आरोपी दबोचे…

Korbavani.com- कोरबा पुलिस ने सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 18 घंटे में खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 महिलाएं शामिल हैं, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र के एमपीटी नगर स्थित “दिव्या ज्वेलर्स” का है। 24 अप्रैल को दोपहर करीब 12:15 बजे तीन महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचीं और आभूषण देखने के दौरान दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने के गहने चोरी कर फरार हो गईं। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों और जिला ऑटो संघ के सहयोग से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने उड़ीसा के संबलपुर से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नासिर मोल्ला, सजना बीबी, मिथुन चक्रवर्ती, तापसी दास और गुलापी दास शामिल हैं, जो पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपये मूल्य की दो सोने की चेन और एक लॉकेट बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त XUV300 कार को भी जब्त किया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। गिरोह की महिलाएं ग्राहक बनकर दुकानों में जाती थीं और दुकानदार का ध्यान भटकाती थीं, जबकि उनके साथी चोरी कर फरार हो जाते थे। वारदात के बाद आरोपी तुरंत शहर और राज्य बदल लेते थे।पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह पश्चिम बंगाल के राणाघाट, मालदा और सिलीगुड़ी में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(A) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

कोरबा पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button