कोरबा 15जनवरी रायगढ़ जिले के ग्राम बर्रा में पिछले तीन दिनों से चल रहे भव्य तीन दिवसीय मकर संक्रांति मेला में 15जनवरी को श्रद्धालुओ की सैकड़ों की संख्या में उमड़ी भीड़ में एक साथ स्नान कर तिल लड्डू बांट कर मानव समाज को एक सूत्र में बंधे रहेना का संदेश दिया गया,इस कार्यक्रम में तीन दिनों तक रात्रिकालीन नाटक हरी अर्जुन का आयोजन किया गया एवम दिन में भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था,बाबा परिवार के श्रद्धालुओ के द्वारा सुबह शाम भव्य आरती कार्यक्रम किया गया,
बाबा परिवार के माध्यम से यह मकर संक्रांति का भव्य मेला हर वर्ष आयोजन किया जाता है और इस कार्यक्रम में दूर दूर से बाबा परिवार के श्रद्धालुगण शामिल होकर अपना मनोकामना पूर्ति हेतु प्रार्थना करते हुए स्नान कर साल के पत्ते की दोना सिलकर दिया जलाकर,अगरबत्ती,तिल लड्डू बहाया जाता है,ताकि मानव रूपी तिल और गुड़ रूपी प्रेम व्यवहार बांटने का संदेश प्रवाह बहाया जा रहा है,इस दिन तिल लड्डू खाने का विशेष महत्व बताया गया।इस कार्यक्रम में सरगुजा, कोरबा जिले से भी शामिल हुए थे जिसमे गढ़ उपरोड़ा से पवन कुमार बाबा यानी पतंग सिंह कंवर,बाबू सिंह कंवर,चंद्रा कुमार राठिया एवम अन्य लोग शामिल हुए।





