Uncategorized

डीडासराई के साप्ताहिक ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम में शामिल हुए एकल अभियान के जिला अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा

कोरबा 30दिसंबर कोरबा जिले के अजगरबहर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी के संदेश प्रवाह प्रवचन प्रतियोगिता कार्यक्रम एवम आचार्य मासिक बैठक के लिए प्रवास के दौरान ग्राम डीडासराई के पिछले 4साल से संचालित साप्ताहिक ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम आयोजित में एकल अभियान स्वयं सेवी संस्था के कोरबा जिले के अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा जी भी शामिल हुए ,
इस साप्ताहिक ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम में गांव वालों एवम छोटे छोटे बच्चों आध्यात्मिक, राष्ट्र समाज,सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी के साथ ओंकार मंत्र गायत्री मंत्र विजया महा मंत्र हनुमान चालीसा पाठ इत्यादि किया जाता है,जिसमे गांव से सभी घरों से आरती सजाकर लाते है और सामूहिक रूप से पूजा आरती कार्यक्रम किया जा रहा है,
कल 29 दिसंबर को एकल अभियान का आवश्यक बैठक संपन्न के पश्चात् ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम में शामिल होकर अपने हाथों से ठाकुर देव को पूजा आरती कर सभी ठाकुर देव भक्तों एवम बच्चों से रूबरू हुए उनके साथ सत्यनारायण कंवर संच प्रमुख बालको एवम देवपहरी संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया एवम ठाकुर देव समिति अध्यक्ष जगदेव सिंह कंवर, रायस राम राठिया,सचिव राजेश्वर सिंह राठिया एवम ग्राम वासी उपस्थित थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button