कोरबा 29 दिसंबर कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ इलाकों में संचालित एकल अभियान देवपहरी के माध्यम से ग्राम पंचायत देवपहरी के अंतर्गत ग्राम डीडासराई के संस्कार भवन में दोपहर 2बजे से संदेश प्रवाह प्रवचन प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित के लिए आवश्यक संपन्न हुआ, जिसमें संच समिती के पदाधिकारी संच,अंचल पदाधिकारी एवम अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए,
संच केंद्र देवपहरी के बैनरतले यह कार्यक्रम तीन महीने पूर्व कुछ समाज सेवकों के सहयोग से पुरस्कार राशि के लिए विशेष रूप सहयोग से कार्यक्रम तैयार किया गया था,जिसके लिए आज 29दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती के पावन अवसर पर आयोजित अति महत्वपूर्ण बैठक में शामिल लोगों के द्वारा इस कार्यक्रम को 8 जनवरी 2023 रविवार को तय किया गया है जिसमें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 5जनवरी तक संच केंद्र देवपहरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा, देवपहरी,लेमरू, साखो,बडगांव, नाकिया, अरसेना, डोकरमना पंचायत को ही शामिल किया गया है यह 8जनवरी को सुबह 10बजे से हनुमान चालीसा पाठ के साथ शुभारंभ किया जायेगा,इस कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य प्रवचन को महत्व देते हुए उसे अपने जीवन में उतारने बताया गया है जिससे इस मानव जीवन में विभिन्न परेशानी से ग्रस्त समाज को श्री राम चरित मानस के प्रवचन सुनने से अपने समस्या का हल मिल जाए और प्रवचन सार्थक हो।
डीडासराई में आज के एकल अभियान के महत्व पूर्ण बैठक में अपना बहुमूल्य समय निकालकर शामिल होने वालेसमाज सेवी जन एकल अभियान संच समितीगण प्रेमदास महंत, धनसिंह कंवर,पतंग सिंह कंवर,बंधन सिंह कंवर सरपंच ,दिनेश कुमार तंवर सचिव,सीताराम देवांगन मानस प्रेमी कोरबा अध्यक्ष जी,राजाराम राठिया धर्म सेना, डॉक्टर एल आर गौतम,जगदेव सिंह राठिया, कृष्णा कुमार कंवर, रामप्रसाद,ईश्वर सिंह,संतोष तंवर,एकल अभियान से अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा,संच प्रमुख बालको सत्यनारायण कंवर, देवपहरी संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया एवम एतवार साय,अगिया कंवर,गणेशी कंवर,सूरज राठिया,प्रीति सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में संच अध्यक्ष प्रेमदास महंत द्वारा विषय लिया गया,अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा का 29दिसंबर गुरु गोविंद सिंह जयंती पर उद्बोधन प्राप्त हुआ,इस बैठक का संचालन संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।






