Uncategorized

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में विंटर कार्निवल का हुआ रंगारंग कार्यक्रम, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सांता के संग झूमे इंडस के सितारे,

विंटर कार्निवल के अलग-अलग फूड जोन में लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया दर्शकों ने,साथ ही ज्वाय राइड्स,गेम्स, फैशन शो, फैंसी ड्रेस,म्यूजिक एण्ड डांस का भी आनंद उठाया,

Korbavani.com- दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल में विंटर कार्निवल का रंगारंग आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनव कांत (टी. आई. दीपका), मलकीत सिंह (डी.आई.जी. सीआईएसएफ), हेमलता (डी. एफ. ओ., कटघोरा) उपस्थित थे। विद्यालय के संगीत शिक्षक राजू कौशिक के दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा कर्णप्रिय स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों द्वारा आगंतुक अतिथियों एवं अभिभावकों के मनोरंजन हेतु विभिन्न एकल एवं सामूहिक नुत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों सहित आसपास के नागरिकों ने शिरकत की । कार्यक्रम में खास आकर्षक इंडस के नन्हे सितारों का फैशन शो रहा । इस शो का सभी ने भरपूर आनंद लिया साथ ही उपस्थित अभिभावकों ने भी मंच पर आकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के नृत्यों का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। साथ ही प्रायमरी स्तर के विद्यार्थियों ने जिंगल बेल की धुन पर थिरकर सबको झूमने पर विवश कर दिया । लाल-लाल परिधान में नन्हे-मुन्हें बच्चे बड़े ही मनमोहक प्रतीत हो रहे थे । विद्यालय में आयोजित क्रिसमस कार्निवल में कई खास बातें सबका ध्यान सहसा अपनी ओर आकर्षित कर लेती थी । ज्वाय राइड्स में भी बच्चों एवं अभिभावकों ने अपनी भागीदारी निभाई । सभी बच्चों ने अपनी-अपनी सायकलों को सुंदर फूलों एवं गुब्बारों से सजाया था साथ ही अभिभावकों ने अपनी कारों व बाइक्स को सजाया था । उपस्थित दर्शकों ने ज्वाय राइड्स का आनंद लिया । उपस्थित अभिभावकों के लिए भी म्यूजिकल चेयर गेम्स का आयोजन किया गया । सभी कार्यक्रम का अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया । इस कार्यक्रम की खास बात यह भी थी कि आगंतुक दर्शकों के लिए इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में विभिन्न स्टालों में लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी । अभिभावकों ने कार्यक्रम के साथ ही साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया ।कार्यक्रम में मिकी माउस जंपिंग झूले का भी बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में आनंद की सीमा तब और नहीं रही जब अचानक सांता ने आकर सबको उपहार बांटे । जिंगल बेल की धुन पर सभी बच्चे सांता के पीछे-पीछे मस्ती करने लगे । इंडस में आयोजित क्रिसमस कार्निवल का विभिन्न प्लेटफार्म पर सीमित समय में ही प्रचार-प्रसार किया गया जिसका अच्छा प्रतिसाद देखने को मिला । इस कार्यक्रम में आगामी शिक्षण सत्र हेतु एडमिशन काउंटर भी बनाए गए थे जिसमें अभिभावकों ने बड़ी संख्या में अपने बच्चों का विद्यालय में पंजीयन कराया । यहाँ बताना लाजिमी होगा कि सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु विद्यालय में विभिन्न आकर्षक योजनाएं अभी सीमित दिनों तक खुली रहेंगी जिसमें प्रथम 20 प्रवेश पर 100 प्रतिशत प्रवेश शुल्क में छूट है साथ केवल नर्सरी से कक्षा दूसरी तक 50 प्रतिशत छूट प्रवेश शुल्क में अगले 10 विद्यार्थियों के लिए होगा । साथ ही यदि कोई सिबलिंग्स है तों तो सभी कक्षाओं हेतु 100 प्रतिशत प्रवेश शुल्क में रियायत होगी । अत्यधिक जानकारी के लिए विद्यालय के संपर्क सूत्र 8770157664 एवं 9171972758 पर संपर्क कर सकते हैं, कार्यक्रम के संचालन में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित शैक्षणिक समन्वयक सोमा सरकार का विशेष योगदान रहा, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि हमारा राष्ट्र एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है और हमारा संविधान हमें सभी धर्मों को आदर देना सिखाता है । विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और यहाँ विभिन्न धर्म व संप्रदाय के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं । विभिन्न अवसरों पर समयानुरूप अलग-अलग क्रियाकलापों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिकता का विकास करना ही हमारा उद्देश्य है । विद्यार्थियों का संपूर्ण मानसिक व शारीरिक विकास कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है, सोमा सरकार (शैक्षणिक समन्वयक )ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन से विद्यार्थियों में सामाजिकता, आत्मविश्वास, सहभागिता व सामंजस्य का विकास होता है । विद्यालय में विभिन्न आयोजनों से विद्यार्थियों का मानसिक तनाव भी खत्म होता है और वे पुनः एक नई ऊर्जा व उत्साह के साथ अध्ययन हेतु उपस्थित होते हैं ।इस प्रकार के आयोजनों से वे तनाव मुक्त महसूस कर पुनः एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपना बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button