कोरबा 25 दिसंबर एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी के विद्यालय ग्राम गढ़ उपरोड़ा,हरदी महुआ एवम् बड़गांव मे 25दिसंबर को धूम धाम, पूरे हर्षोल्लास उमंग के साथ तुलसी पूजन दिवस मनाया गया, जिसमें गढ़ उपरोड़ा में बच्चों द्वारा कलशयात्रा निकालकर शिव मंदिर के तालाब से जल लेकर ठाकुर देव स्थल पर पहुंच कर सामूहिक रूप से ग्राम बैगा द्वारा पूजा पाठ किया गया इसके पश्चात् आचार्या निवास पर कलश यात्रा पहुंच कर संच समिती ,ग्राम समिति संच प्रमुख की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर सामूहिक रूप ओंकार मंत्र गायत्री मंत्र विजया महा मंत्र हनुमान चालीसा पाठ एवम तुलसी माता की आरती कार्यक्रम के बाद संच समिती एवम ग्राम समिति का परिचय तथा संच ग्राम विकास समिती अध्यक्ष रतन सिंह कंवर एवम संच संस्कार समिति अध्यक्ष पतंग सिंह कंवर के द्वारा तुलसी पूजन दिवस पर विशेष रूप से जानकारी उपलब्ध बौद्धिक प्राप्त हुआ,इस अवसर पर मानसिंह मंझवार,एकनाथ,लवकुमार ,रामप्रसाद, रामगिलास ,चंद्रा कुमार राठिया संच प्रमुख, आचार्या सूरज राठिया एवम ग्राम वासी तथा बच्चे शामिल हुए,
इसी कड़ी में विद्यालय ग्राम हरदी महुआ में भी आज 25दिसंबर को ग्राम प्रमुख के निवास पर तुलसी पूजन दिवस को पूरे हर्षोल्लास उमंग पूर्वक मनाया गया,इस अवसर देवपहरी गढ़ उपरोड़ा बड़गांव के जनपद सदस्य पुरन सिंह मंझवार मुख्य अतिथि के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आचार्या अगिया कंवर एवम ग्राम वासी उपस्थित रहे,इस कड़ी में विद्यालय ग्राम बडगांव में भी सुबह बच्चों के आचार्या गणेशी कंवर द्वारा परिवार संपर्क कर तुलसी पूजन दिवस मनाने के दीवाल लेखन कार्य कर सतत संपर्क कर हर घर परिवार में तुलसी पूजन हो इसके लिए तुलसी पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया,विद्यालय ग्राम बड़गांव मे आज सुबह वीर बाल दिवस रैली निकाला गया जिसमे संच समिती सचिव धनसिंह कंवर की उपस्थिति रही उनके द्वारा गुरु गोविंद सिंह के बलिदान को ग्राम वासियों के बीच रखा गया और भविष्य में इस तरह का बलिदान न देना पड़े इसके सतर्क रहें ऐसा संदेश दिया गया।






