Uncategorized

पाली- तानाखार विधायक द्वारा सम्मानित हुए राजीव युवा मितान क्लब बांगो से क्रिकेट प्रतिभागी

कोरबा 20दिसंबर कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत राजीव युवा मितान क्लब बांगो द्वारा 11 दिसंबर से 18 दिसंबर 2022 तक क्रिकेट प्रतियोगिता पालकछार (हसदेव संगम ) के पास रखा गया था l जिसका पुरस्कार सम्मान समारोह 18 दिसंबर प्राथमिक शाला चर्रा पारा भवन में रखा गया l के मुख्य अतिथि सम्मानीय मोहित राम केरकेट्टा जी पाली तानाखार विधायक जी के कर कमलों से छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत माता जी को माल्यार्पण एवं श्रीफल फोड़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए l क्रिकेट प्रतियोगिता सत्र 2022-23 राजीव युवा मितान क्लब बांगो द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम विजेता पोड़ी उपरोड़ा क्रिकेट टीम को विधायक जी के हाथों ₹5001 एवं शिल्ड ,मेडल के साथ सभी विजय टीम को सम्मानित किया गया l द्वितीय पुरस्कार राजीव युवा मितान क्लब बांगो चर्रा की युवा टीम को 2500 / के साथ मेडल एवं शील्ड पहनाकर मंचासीन अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाली – तानाखार विधायक माननीय मोहित राम केरकेट्टा जी , सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक मिश्रा , अतिथि विशिष्ट में विधायक प्रतिनिधि भोलागोस्वामी जनपद सदस्य (लालपुर ) लक्ष्मी अग्रवाल वरिष्ठ कार्यकर्ता , यशवंत इंगले , शिव भरोस,ग्राम पटेल , शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री बाबू सिंह कंवर ,गांव के प्रमुख श्री बुद्धू राम अगरिया ,पूरन सिंह, वार्ड पंच , एवम् समस्त ग्रामवासी एवं राजीव युवा मितान क्लब बांगो अध्यक्ष मनराखन अगरिया, उपाध्यक्ष बाबु सिंह कंवर ,सचिव कृष्णा कंवर , संयुक्त सचिव रत्ना अगरिया ,कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह, सदस्य थान सिंह कंवर, रविशंकर कंवर , ग्राम वासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ l

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button