Korbavani.com- कोरबा जिले में बालको कर्मचारी संघ के चल रहे क्रमिक भूख हड़ताल के 93वे दिन रहा, आपको बता दें कि बालकों कर्मचारियों के दर्जनो से अधिक मजदूरों ने परसाभाटा चौक में टेंट लगाकर धरना पर बैठे हुए हैं, उन 93 दिनों में हड़ताल पर बैठे मजदूरों को किसी न किसी यूनियन एवं नेता गणों का समर्थन तो मिल रहा लेकिन समर्थन के साथ ही साथ उन मजदूरों को निराशा ही हाथ लग रहा, लेकिन उसके बावजूद भी मजदूर अपने हक की लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं, क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे मजदूरों के बीच भारतीय मजदूर संघ के खनिज धातु मज़दूर महासंघ के महामंत्री चंद्र शेखर पंडित जी का आगमन हुआ। जिसमें चल रहे आंदोलन में उनके द्वारा बताया गया की बालको के चल रहे आंदोलन की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पे भी की गयी है और जल्द ही बालको प्रबंधन पर मज़दूरों के मौलिक अधिकारों का शोषण करने पर केंद्र तक अवगत कराया जाएगा।





