Korbavani.com- कोरबा जिले में बालको कर्मचारी संघ के चल रहे क्रमिक भूख हड़ताल के 91वे दिन रहा, आपको बता दें कि बालकों कर्मचारियों के 2 दर्जन से अधिक मजदूरों ने परसाभाटा चौक में टेंट लगाकर धरना पर बैठे हुए हैं, उन 91 दिनों में हड़ताल पर बैठे मजदूरों को किसी न किसी यूनियन एवं नेता गणों का समर्थन तो मिल रहा लेकिन समर्थन के साथ ही साथ उन मजदूरों को निराशा ही हाथ लग रहा, लेकिन उसके बावजूद भी मजदूर अपने हक की लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं, क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे मजदूरों के बीच भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम घृतलहरे, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष भोला प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्रिय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला पहुंचे जिसमें चल रहे आंदोलन में प्रदेश महामंत्री द्वारा जिले से लेके प्रदेश तक भारतीय मजदूर संघ का पूर्ण समर्थन देने हेतु आस्वस्थ किया गया। हर संभव मजदूरों के साथ न्याय की जाएगी,






