कोरबा 01दिसंबर कोरबा जिले के उप तहसील के अंतर्गत सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के ग्राम बरपानी के प्राथमिक शाला के हैंड पंप पिछले 6महीने से खराब होने से स्कूल और आंगन बाडी दोनो को मंध्यांह भोजन व्यवस्था और पेयजल की भारी परेशानी झेलनी पड रही हैं ।
आज सोशल मीडिया वनांचल क्षेत्र समाचार व्हाट्सअप ग्रुप पर कनसरा निवासी कमलेश कंवर द्वारा प्राथमिक शाला बरपानी का हैंड पंप का समस्या शेयर किया गया, जो पिछले छः महीने से खराब होने पर भारी परेशानी हो रही है। इस बात सभी लोगों को विशेष रूप से चिंतन करना होगा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य है उन्हे किसी भी प्रकार के परेशानी नही होना चाहिए। शाला प्रबंधन समिति ध्यान रखें कि उनका ध्यान दें कि स्कूल की किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
प्राथमिक शाला बरपानी के शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा भी बताया गया उनके द्वारा बार-बार हैंडपंप मैकेनिक को बताने के बाद सुधार नहीं हुआ ! बच्चे कैंपस के बाहर 100 मीटर की दूरी पर लगा हैंडपंप से पानी का उपयोग करते हैं।






