कोरबा 27 नवंबर कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के उप तहसील लेमरू के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डोकरमना, अरसेना, बडगांव, नाकिया,लेमरू, देवपहरी और गढ़ उपरोड़ा के गांवों के लिए लेमरू ग्राम पंचायत में एक स्थाई डाक घर निर्माण का अति आवश्यक महसूस किया जा रहा है, जिले से सुदूर दूरस्थ इलाकों में विभिन्न प्रकार के डाक द्वारा भेजा या मंगाया जाता है वह सही समय पर सही पते पर नही पहुंच पाता है या अन्य पते पर पहुंच कर वही रुक जाता है,आज तक लगभग कई पैन कार्ड जैसे आवश्यक चीज सही पते पर नही पहुंचा है,
उप तहसील लेमरू के अंतर्गत डाक में कार्यरत बाबू सिंह ने बताया कि 8 पंचायत का कार्य बहुत ज्यादा होता है जिससे सभी गांव या घर घर जाकर पार्सल देने में थोड़ा परेशानी होती है,अगर लेमरू में स्थाई डाक घर होता तो शायद कुछ परेशानी कम होता । कोरबा जिले के सुदूर अंतिम छोर ग्राम कुदरी चिंगर, डोकर मना, सिलि भुडू, लामपहाड़,सुर्वे के लोग विशेष रूप से डाक सेवा के लाभ से बिल्कुल वंचित हो रहे है,
बडगांव पंचायत के अंतर्गत ग्राम सुर्वे निवासी माधो सिंह ने बताया कि कोरबा से 200रू में पैन कार्ड बनवाया था लेकिन सिर्फ पैन कार्ड के लिए दो बार कोरबा और एक बार गढ़ उपरोड़ा का चक्कर लगा चुका है 200रू का पैन कार्ड के लिए 600रू का खर्च करना पड़ता है और ऐसे कई उदाहरण है जो अपने जरूरी सामान के लिए अधिक खर्च करना पड़ता है,कई जरूरी सामान कोरियर सर्विस में चला जाता है जिससे फोन पर बुलाकर अतिरिक शुल्क लिया जाता है,ऐसे कई पैन कार्ड कोरियर सर्विस के चक्कर में दूसरे स्थान पर पड़े हुए हैं,इस वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों के किसी भी प्रकार के पार्सल को कोरियर सर्विस से न भेजा जाए डाक द्वारा ही भेजा जाय।





