कोरबा 28अक्टूबर कोरबा जिले के लेमरू नवीन उप तहसील के अंतर्गत सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम के प्राथमिक शिक्षा स्कूल का बोर पिछले कुछ दिनों से खराब हो गया,जिससे स्कूल और आंगनबाड़ी के लिए भोजन व्यवस्था एवम बच्चों को पेयजल की भारी समस्या हो रही है,
संकुल शैक्षिक समन्वयक कनसरा करम लाल चौहान ने बताया कि बोर खराब होने से ज्यादातर बच्चों को पेयजल की समस्या हो रही है,स्कूल रसोइया एवम आंगनबाड़ी सहायिका 400 मीटर दूर से भोजन व्यवस्था के लिए पानी लाते हैं,इस भयानक समस्या को संज्ञान लेते हुए शाला प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधिगण अति शीघ्र बोर की समस्या को सुधार करवाते हुए अपने गांव के भविष्य बच्चों को पेयजल की समस्या से छुटकारा दिलाए। प्राथमिक शाला स्कूल में बच्चों के लिए पेयजल उपलब्ध करवा दे।




