कोरबा 30अक्टूबर कोरबा जिले में संचालित समाज सेवी संगठन एकल अभियान अंचल कोरबा (दीपका) के अंतर्गत सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों पर एकल ग्राम संगठन द्वारा संचालित संच केंद्र देवपहरी एवम वन बंधु परिषद द्वारा संचालित संच केंद्र बालको का संयुक्त रूप से दो दिवसीय 30घंटे का आचार्य मासिक अभ्यास वर्ग ग्राम पंचायत माखुरपानी में स्थित प्रसिद्ध जलेश्वर शिव मंदिर के पावन धरा पर 29 अक्टूबर से 10बजे से लेकर 30अक्टूबर शाम 4बजे तक रखा गया था, जिसमे एकल अभियान केंद्र स्तर से निश्चित समय सारणी के अनुसार बैठक संपन्न किया गया,एकल अभियान अंचल कोरबा के पांचों विषय जैसे प्राथमिक शिक्षा, अरोग्य शिक्षा,ग्राम विकास शिक्षा,जागरण शिक्षा एवम संस्कार शिक्षा के प्रमुखों द्वारा 30घंटे के आचार्य मासिक अभ्यास वर्ग में अभ्यास करवाया गया ताकि आगे अपने विद्यालय ग्राम में जाकर सभी पंच मुखी शिक्षा को जमीन स्तर पर स्थापित किया जा सके, एकल अभियान के केंद्र द्वारा निर्देशित किया गया है कि यह 30 घंटे का वर्ग तीन तीन महीनो में एक बार रखा जाना है जिससे आचार्यों को विशेष रूप से अभ्यास से कराया जा सके,
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सतरेंगा के ऊर्जावान सरपंच धनसिंह कंवर बहुत व्यस्त होने पर भी अपना बहुमूल्य समय निकालकर समाज सेवी संस्था एकल अभियान के वर्ग स्थान शिव मंदिर वर्ग मे पहुंचे ,इस वर्ग में जलेश्वर शिव मंदिर में निवास परिवार वालों का बहुत सुंदर सहयोग मिला,
इस 30घंटे संयुक्त अभ्यास वर्ग एकल अभियान अंचल कोरबा के अंचल टोली से अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा,अंचल ग्राम स्वराज्य योजना प्रमुख बिसाहू सिंह कंवर,अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख चन्द्रशेखर महंत एवम हरी कथा से अंचल व्यास प्रमुख राम सिंह निर्मलकर तथा एकल ग्राम संगठन देवपहरी संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया एवम बालको संच प्रमुख सत्यनारायण कंवर और दोनों संच केंद्रों के आचार्य गण उपस्थित रहे।





