Uncategorized

ग्राम देवदुवारी संस्कार केंद्र में गौ मुखी सेवा धाम के पदाधिकारियों ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर मनाया दिवाली उत्सव

कोरबा 24अक्टूबर कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र में स्थित गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी समिति द्वारा संचालित जय मां शैल पुत्री संस्कार केंद्र ग्राम पंचायत देवपहरी के अंतर्गत ग्राम देवदुवारी में बिरहोर जाति के साथ दिवाली उत्सव धूम धाम से मनाया गया,इस कार्यक्रम में गौ मुखी सेवा धाम समिति के सचिव योगेश जैन और सह सचिव डॉक्टर राजीव गुप्ता अपना बहुमूल्य समय देकर बच्चों को चप्पल और ग्राम वासियों के लिए दिवाली उत्सव के पावन अवसर पर ग्राम देव दुवारी में निवासरत बिरहोर जाति के 30 परिवारों के लिए मिठाई,पटाखा एवम दीया,बाती एवम तेल भेंट कर बधाई शुभकामनाएं देते धूम धाम से मनाया गया,
इस कार्यक्रम आयोजित के अवसर पर जय मां शैल पुत्री संस्कार केंद्र देव दुवारी के आचार्य
कृष्ण कुमार कंवर पूर्व एकल अभियान के आचार्य द्वारा कार्यकम संचालित किया गया,इस संस्कार केंद्र में संस्कार परोसने का कार्य डीडापाठ निवासी कृष्ण कुमार कंवर द्वारा ही किया जा रहा है ताकि यह के निवासी आर्थिक,सामाजिक,
आध्यात्मिक,स्थिति से ऊपर उठकर अपने परिवारों को संस्कारित एवम आर्थिक रूप मजबूत कर पाए,
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद सदस्य पुरन सिंह मंझवार (हरदी महुआ) एवम सुरेश कुमार, आचार्य कृष्णा कुमार कंवर , समारु सिंह, महावीर सिंह,एवम् ग्राम देवदुवारी के समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button