राजनांदगांव 15अक्टूबर एकल अभियान का संभाग स्तरीय दो दिवसीय 15अक्टूबर से 16अक्टूबर तक अभ्युदय यूथ क्लब खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम आज 15अक्टूबर को राजनांदगांव के गायत्री विद्या पीठ केशर नगर में उद्घाटन समारोह आयोजित कर शुभारंभ किया गया,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा मां भारती एवम मां सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवम सामूहिक गायत्री मंत्र,हनुमान चालीसा के साथ शुभारंभ किया गया,इस अवसर पर पूर्व डीआईजी को आमंत्रित किया था ,इस कार्यक्रम में 15अंचलों के 480 बच्चे जो अंचल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रथम स्थान हासिल किए ऐसे वनवासी बच्चे शामिल हो रहे हैं
इस अवसर पर संभाग स्तरीय,भाग स्तरीय,अंचल स्तरीय सेवावर्ती एवम वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा प्रतिभागी बच्चे शामिल हैं।एकल अभियान द्वारा खेलकूद को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु एक लाख गांवों मे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ संभाग के 15अंचलों से चयनित प्रतिभागी बच्चों को उत्साह वर्धन एवम उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं।







