Uncategorized

राज्य स्तर पर आयोजित IAF ( इंडियन एथलेटिक फाउंडेशन) के खेल प्रतियोगिता में घिनारा के सितारों का जलवा:

  **खेल* के इतिहास में घिनारा का नाम हमेशा से ही आगे रहा है। इसी बीच  नरदहा  ग्राउंड रायपुर में राज्य स्तर पर आयोजित IAF (इंडियन एथलेटिक फाउंडेशन) ईस्ट जोन मीट  खेल प्रतियोगिता में  घिनारा के चार सितारे योगेश कुमार राठिया,नूतन कुमार राठिया, मुकेश दास महंत एवम हिंगेश्वर राठिया ने अपने खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर घिनारा का नाम रौशन कर दिया है। 
   *योगेश कुमार* ( पि. तिहारू राम) ने 60 मी., 100 मी. एवम 200 मी. तीनो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। *नूतन* *कुमार* (पि. प्रेम सिंह) ने 1500मी. 5000 मी. एवम 10000मी. में प्रथम स्थान प्राप्त किए। *मुकेश दास* ( पि. आसन दास) ने भाला फेंक में प्रथम स्थान एवम तावा फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किए हैं तथा *हिंगेश्वर राठिया* (पि. कोमल सिंह) ने 10 की. मी.  में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं।

इन सभी खिलाड़ी ने खेल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर घिनारा का मान बढ़ाया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button