Uncategorized

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रजगामार खंड का विजया दशमी उत्सव एवम विराट पथ संचलन बुंदेली में संपन्न

कोरबा 9अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला कोरबा के अंतर्गत खंड रजगामार का प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने हिंदू समाज में पौरुष तथा पराक्रम का जागरण विजया दशमी उत्सव के पावन पर्व 9अक्टूबर रविवार विक्रम संवत 2079आश्विन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को ग्राम पंचायत बुंदेली आयोजित किया गया, इस वर्ष के विजयादशमी कार्यक्रम में सभी स्वयं सेवक बंधु दोपहर 2बजे से ज्ञानती देवी मेमोरियल स्कूल नवाडीह बुंदेली में एकत्रित हुए,सभी लोग चाय पानी के पश्चात गणवेश लगाकर सर्वप्रथम भगवा ध्वज प्रणाम एवम प्रार्थना कर स्कूल से सामूहिक रूप संचलन गीत दोहराते हुए संचलन करते हुए ग्राम बुंदेली सामुदायिक मंच के समक्ष भगवा ध्वज को प्रणाम कर मुख्य अतिथि,कार्यक्रम के अध्यक्षता, वक्ता मंच पर आसीन लोगों के द्वारा मां भारती एवम डॉक्टर केशव तथा गुरुजी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि दीप प्रज्वलित कर विजया दशमी उत्सव को शुभारंभ किया गया , तत्पश्चात सुभाषित, अमृत वचन ,एकल गीत के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेली निवासी भागवत प्रसाद कश्यप एवम फूलेश राम शाहू कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा रजगा मार खंड संघ चालक ज्ञान सिंह राठिया एवम कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवम सह जिला कार्यवाह अजय दुबे रहे,सभी मंचस्थ लोगों को बारी बारी से उद्बोधन एवम अजय दुबे का जोरदार वक्ता जो संघ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया,इसके पश्चात् सामूहिक प्रार्थना एवम ध्वज प्रणाम और अतिथि प्रणाम किया गया ।
इस कार्यक्रम में लगभग 60 स्वयं सेवक बंधु पूर्ण गणवेश में शामिल हुए,इस कार्यक्रम में गांव के मातृ शक्ति द्वारा संचलन करते हुए कई जगहों पर स्वयं सेवक बंधु के ऊपर फूलों की वर्षा की एवम बड़ी संख्या मातृ शक्ति एवम बंधु भी शामिल हुए, कार्यक्रम के अंत खंड सह कार्यवाह संतोष शाहू द्वारा आभार व्यक्त कर ध्वज प्रणाम के साथ संघ विकिर कर अल्पाहार और चाय पानी व्यवस्था किया गया,इस अवसर पर जिला संघ चालक राम विलास पाल,खंड कार्यवाह संतोष शाहू, धुर साय निर्मलकर,कौशल चौरसिया एवम अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button