Uncategorized

डीडासराई में कल गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर 10बजे से आयोजित

कोरबा 7सितंबर कोरबा जिले के सुदूर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई के शिव मंदिर के संस्कार भवन में कल गुरुवार सुबह 10बजे से आयुष्मान कार्ड बनाने के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया जायेगा,जिसमे छूटे हुए व्यक्ति और छोटे बच्चे जिसका नाम राशन कार्ड में दर्ज है ,उनका भी आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा,
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ राशन कार्ड एवम आधार कार्ड की आवश्यकता होगी,जिसे ओरिजिनल दस्तावेज साथ लावे,
जो व्यक्ति बाहर गए हैं,राशन कार्ड और आधार कार्ड घर में है तो उनका भी विकल्प है,इस शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू के सेक्टर प्रभारी डॉक्टर बीडी नायक भी उपस्थित रहेंगे। उप स्वास्थ्य केन्द्र देवपहरी के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सुमन यादव एवम RHO सुमन सिदार तथा कोरबा से भी आयेंगे।
इस अवसर पर आसपास के गांवों
जैसे कनसरा,जाताडांड, देवपहरी, जाम भाठा, सोनारी,हरदी महुआ, देवदुआरी, डोडका ठीहाई के ग्राम वासी भी उपस्थित होकर लाभ ले सकते है।
इस तरह के शिविर में सभी छूटे हुए व्यक्ति एवम बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए समय पर उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button