कोरबा

घंटाघर चौपाटी में विराजमान श्री गणेश भगवान की प्रतिमा को गाना बजा के साथ धूमधाम से विसर्जन की गई, 

खुशी के साथ साथ लोगों की आंखें हुई नम,

कोरबावाणी- कोरबा घंटाघर चौपाटी श्री गणेश उत्सव समिति ने श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन गाना बाजा के साथ बड़े धूमधाम से की गई जहां पर घंटाघर चौपाटी के सभी ठेला व्यापारी वर्ग के लोग एक दिन अपने-अपने दुकान बंद कर गणपति बप्पा को धूम धाम एवं नम आंखों से विसर्जन की गई, श्री गणेश उत्सव समिति घंटाघर चौपाटी के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बड़े उत्साह पूर्वक मनाया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह हमारा प्रथम वर्ष है और बड़े धूमधाम से श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। हर दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराया गया, विसर्जन के दौरान सावधानी पूर्वक हमारे समितियों के सदस्यों नेनहर में बहते पानी में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का जयकारों के साथ विसर्जन किया। उसके बाद सभी श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर श्री गणेश उत्सव समिति घंटाघर चौपाटी के हर एक सदस्य एवं आम जनता का मौजूद थी।

गणेश उत्सव पंडाल डांस प्रतियोगिता से गुंजा – श्री गणेश उत्सव समिति घंटाघर चौपाटी द्वारा लगातार कार्यक्रम एवं कीर्तन भजन जागरण, मटकी फोड़ जैसे कार्यक्रम की गई, 4 सितंबर रविवार को श्री गणेश उत्सव समिति घंटाघर चौपाटी द्वारा डांस कोरबा डांस का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें नगद राशि प्रथम पुरस्कार 5000, द्वितीय 3000, तृतीय 2000, चतुर्थ 1000, पंचम 700 एवं डांस प्रतियोगिताओं को पुरस्कार रखी गई थी, जिसमें कोरबा शहर के ग्रुप डांसर एवं एकल ग्रुप के डांसर ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी डांस प्रतियोगिता में धमाल मचाकर दर्शकों को आनंदविभोर कर दिया। मौजूद जजस अनिस सागर एवं दीप्ती मरकाम के द्वारा डांस प्रतियोगिताओं को पुरस्कार के लिए, शिव शक्ति डांस ग्रुप शिव तांडव से लोगों का दिल जीत लिया, प्रथम पुरस्कार शिव शक्ति डांस ग्रुप को नगद 5000 एवं अन्य पुरस्कार दी गई, द्वितीय पुरस्कार बदमाश बॉय डांस ग्रुप को नगद 3000 एवं अन्य पुरस्कार दी गई, तृतीय पुरस्कार रेड एंजल डांस ग्रुप नगद 2000 एवं अन्य पुरस्कार दी गई, चतुर्थ पुरस्कार यस एकल डांस के अदाओं से सबका दिल जीत लिया जिन्हें नगर 1000 एवं बबली नगद 700 रुपए एवं अन्य पुरस्कार मिला। श्री गणेश उत्सव समिति अध्यक्ष रवि वर्मा, सचिव हसीन अहमद, कोषाध्यक्ष जीतू शर्मा ने सभी डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एवं पुरस्कार पाने वालों को प्रतिभावान बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button