Uncategorized

डीडासराई में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क शिविर आयोजित कर 103 लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

कोरबा 8सितंबर कोरबा जिले के सुदूर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई के शिव मंदिर के संस्कार भवन में आज गुरुवार सुबह 10बजे से आयुष्मान कार्ड बनाने के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया गया,जिसमे छूटे हुए व्यक्ति और छोटे बच्चे जिसका नाम राशन कार्ड में दर्ज है ,इस शिविर में कुल 103 आयुष्मान कार्ड बनाया गया,
इस शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू के सेक्टर प्रभारी डॉक्टर बीडी नायक भी उपस्थित होकर उपस्थित लोगों से आयुष्मान कार्ड के लाभ बताए एवम उप स्वास्थ्य केन्द्र देवपहरी के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सुमन यादव एवम RHO सुमन सिदार भी उपस्थित होकर सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने में विशेष सहयोग रहा,
इस अवसर पर आसपास के गांवों जैसे कनसरा, डीडापाठ,देवदुआरी, डोडका ठीहाई के ग्राम वासी भी उपस्थित होकर अपने और परिवार के लिए आयुष्मान कार्ड बनवा कर शिविर का लाभ उठाए
इस निःशुल्क शिविर में सीएससी संचालक राजू देवांगन के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर एकल अभियान के पूर्व आचार्य कृष्णा कुमार कंवर और एकल अभियान कार्यकर्ता चन्द्रा कुमार राठिया का सहयोग रहा एवम डीडा पाठ और डीडासराई की दोनों मितानिन चमरीन बाई एवम समारी बाई तथा कनसरा की मितानिन भी उपस्थित रही और आंगन बाड़ी सहायिका कौशिलया राठिया के द्वारा बहुत सुंदर सहयोग किया गया। कल सोनारी में शिविर आयोजित किया जाएगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button