Uncategorized

कोरबी और सिरमीना में कांग्रेस का जन चौपाल संवाद, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार…

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल, संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा पर हुई चर्चा..

Korbavani.com। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान के मार्गदर्शन में सोमवार को कोरबा जिले के कोरबी एवं सिरमीना मंडल में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। जन चौपाल के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार की सुरक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर संवाद किया गया। वक्ताओं ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और आम लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अशोक मिश्रा, लक्ष्मी अग्रवाल, मंडल प्रभारी गुरबहाल टोप्पो, मंडल अध्यक्ष राजलाल, सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर भुवाल सिंह सिदार, भारत लाल सिदार, जनपद सदस्य उदय सिंह, शिवनंदन कुजूर, छोटू मसीह एवं भोला गोस्वामी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष भोला गोस्वामी ने की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button