Uncategorized

Korba Breaking – कोरबा मुड़ापार हत्याकांड- तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए, जुलूस के दौरान आधे मुंडे नजर आए आरोपियों के सिर…

Korbavani.com- मुड़ापार हत्याकांड में मानिकपुर पुलिस ने विजय चौहान, सिक्कू चौहान और बिट्टू चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, दशहरा उत्सव के बाद मुड़ापार मैदान में डीजे पर नाचने को लेकर राहुल कुमार उर्फ गोल्डन और बिट्टू चौहान के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद राहुल को मैदान से दूर ले जाकर मारपीट की गई। इसी दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने से उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के पास से धारदार हथियार बरामद होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। मृतक राहुल के पिता शेषनाथ रेलवे कर्मचारी हैं। राहुल अपने पिता के साथ कोरबा की रेलवे कॉलोनी में रहता था। युवक की हत्या से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button