डॉ. एस. चंदानी के संकल्प से शुरू हुआ सफर, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं..
Korbavani.com। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 13 अक्टूबर को अपनी सेवा यात्रा के 12 वर्ष पूरे कर लिए। वर्ष 2014 में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी के नेतृत्व में शुरू हुआ अस्पताल का सफर आज विशेषज्ञ चिकित्सकों, अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में 12वीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई।समारोह में डॉ. एस. चंदानी, डॉ. वंदना चंदानी और डॉ. एस. पालीवाल ने केक काटकर वर्षगांठ का उत्सव मनाया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रमुखों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही मरीजों को बेहतर उपचार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया। बीते 12 वर्षों में एनकेएच ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गंभीर मरीजों के उपचार के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की हैं। अस्पताल में 24 घंटे ट्रॉमा एवं आपातकालीन सेवाएं, अत्याधुनिक आईसीयू, क्रिटिकल केयर यूनिट और हृदय रोगियों के उपचार के लिए कैथ लैब सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी अस्पताल प्रबंधन जनसेवा में योगदान दे रहा है। अस्पताल की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क ओपीडी सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान 120 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कोरबावासियों के विश्वास, सहयोग और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के निरंतर सहयोग और विश्वास से ही एनकेएच ने सेवा के 12 वर्ष पूरे किए हैं। अस्पताल प्रबंधन भविष्य में भी आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं और सेवा भावना के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।समारोह में डॉ. वंदना चंदानी, डॉ. एस. पालीवाल, डॉ. आर. पालीवाल, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. अजीत ठोकल, डॉ. शिवानी प्राग्दा, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. एस. एस. पांडेय, डॉ. रोहित मजूमदार, डॉ. सुदीप्त साहा और डॉ. रिया दुबे सहित आरएमओ, वरिष्ठ प्रशासनिक कर्मचारी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, चिकित्सक एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।





