Uncategorized

Korba Breaking- कटघोरा के राजा’ की शोभायात्रा में पुलिस से भिड़ा युवक, धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल.. देखें…

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कथित बदसलूकी के बाद मचा हड़कंप, कटघोरा पुलिस ने युवक पर की कार्यवाही..

Korbavani.com- गणेशोत्सव के रंग में रंगे कटघोरा शहर में 8 सितंबर मंगलवार को ‘कटघोरा के राजा’ की भव्य शोभायात्रा निकली। अहिरन नदी से शुरू हुई शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। इसी बीच शोभायात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कि गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में एक युवक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर बहस और धक्का-मुक्की करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।बताया जा रहा है कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों और समिति के युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कटघोरा पुलिस ने युवक पर कानूनी कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गणेशोत्सव के उत्साह के बीच सामने आए इस घटनाक्रम ने शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवहार को लेकर चर्चा छेड़ दी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button