Uncategorized

बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 8 सितंबर को होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार…

Korbavani.com। चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘बच्चे रहें स्वस्थ’ योजना के अंतर्गत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का आयोजन किया जाएगा।यह कार्यक्रम 8 सितंबर 2026, मंगलवार को भौम पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्पलेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित होगा। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी।आयोजकों के अनुसार जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उनकी आयु के अनुसार उपयोगी आहार-विहार की जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों को आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देने पर भी विशेष जोर रहेगा। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि समय निर्धारित होने से बच्चों को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button