Uncategorized

राठौर परिवार की बेटी ने बढ़ाया कोरबा का मान- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट पद पर साक्षी राठौर का चयन…

Korbavani.com। कोरबा कांशीनगर, निवासी लोचन राठौर एवं पार्वती राठौर की सुपुत्री कु. साक्षी राठौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनका चयन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट के पद पर हुआ है।साक्षी राठौर की इस उपलब्धि से राठौर परिवार में खुशी का माहौल है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मूल रूप से ग्राम दुरपा से जुड़ा राठौर परिवार साक्षी की इस सफलता को गौरव का क्षण मान रहा है। परिजनों का कहना है कि साक्षी ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार का नाम रोशन किया है। साक्षी राठौर के चयन पर परिवार एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button