Korbavani.com। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पंचायत गिधमूड़ी में स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के तत्वावधान में ‘माता यशोदा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृ दुग्धपान को सर्वोच्च सम्मान बताते हुए पोषण, सुरक्षित मातृत्व और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत गिधमूड़ी के सरपंच जगत सिंह पैकरा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीण स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। मितानिन कार्यक्रम की जिला समन्वयक वंदना गुप्ता ने स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्तनपान से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के साथ मां और शिशु के बीच बनने वाले भावनात्मक संबंध की भी जानकारी दी।समारोह के दौरान हितग्राही संतरा बाई और बिगनी बाई को प्रमाण पत्र, साड़ी और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृपा लता ने किया।इस अवसर पर मितानिन जागृति और दिलेश्वरी, मितानिन प्रशिक्षक सावित्री बाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुनेश्वरी पोर्ते, सरपंच जगत सिंह पैकरा, भूतपूर्व जनपद सदस्य बजरंग सिंह पैकरा, मितानिन कार्यक्रम के जिला समन्वयक वंदना गुप्ता, ब्लॉक समन्वयक राम किशोर किंडो, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, पंचायत के पंचगण, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




