Korbavani.com। पोंड़ी उपरोड़ा से बांगो डेम तक जाने वाली प्रमुख सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़क पर उतर आया है। सड़क मरम्मत की मांग को लेकर पूर्व जनपद सदस्य भोला गोस्वामी, लालपुर सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल देखी जा रही है। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढों और जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क मरम्मत को लेकर विभाग और प्रशासन से एक बार नहीं, बल्कि कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि धरना शुरू करने से पहले भी संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांग पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। लगातार शिकायतों और अनदेखी से नाराज ग्रामीणों को आखिरकार आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब केवल आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं होगा। उनका कहना है कि जब तक सड़क की बदहाल तस्वीर को बदलने के लिए मौके पर ठोस कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों के इस रुख ने विभाग और प्रशासन के सामने सड़क मरम्मत के मुद्दे को लेकर नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना होगा कि वर्षों से बदहाल पड़ी इस प्रमुख सड़क को लेकर जिम्मेदार विभाग कब तक ठोस कदम उठाता है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
20 गांवों की लाइफलाइन बनी सड़क गड्ढों में तब्दील- जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल; तीन दिन का अल्टीमेटम…
21 hours ago
पंडो पारा में दिखी आदिवासी संस्कृति की अनूठी तस्वीर, इष्ट देव की पूजा से लेकर सुवा-कर्मा नृत्य तक बिखरे परंपरा के रंग…
1 day ago
Check Also
Close


