Korbavani.com। बालको-लेमरू मुख्य मार्ग स्थित टाइगर प्वाइंट क्षेत्र में एक युवक का शव गहरी खाई में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में किए जाने की चर्चा है। वह कोरबा के एक अधिवक्ता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। जानकारी के अनुसार नवनीत सिंह 2 जून की रात घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे थे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसी दौरान 3 जून की शाम सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि टाइगर प्वाइंट के पास एक गहरी खाई में वाहन दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी बालको पुलिस को दी गई। रात के समय परिजनों और परिचितों ने भी युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण खोजबीन में सफलता नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 200 फीट गहरी खाई में एक युवक का शव दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।प्रारंभिक तौर पर वाहन दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है, लेकिन युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस दुर्घटना, तकनीकी कारणों सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल शव को खाई से बाहर निकालने और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और परिजन भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




