Uncategorized

मंच से उतर ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर, “माताजी राशन मिल रहा है न?” पूछते ही खिल उठी मुस्कान…

Korbavani.com। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित सुशासन तिहार अब केवल सरकारी योजनाओं के निराकरण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह शासन और आमजन के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और आत्मीयता का माध्यम बनता जा रहा है। कोरबा विकासखंड के सुदूर ग्राम केराकछार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंच से उतरकर सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना।शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे, जिनमें विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार भी शामिल थे। इसी दौरान कलेक्टर की नजर सामने बैठी करीब 80 वर्षीय वृद्ध महिला पर पड़ी। औपचारिकताओं से दूर वे तुरंत उनके पास पहुंचे और स्नेहभरे अंदाज में पूछा— “कैसी हो माताजी… राशनकार्ड से चावल मिल रहा है न? महतारी वंदन योजना का पैसा खाते में आ रहा है?”कलेक्टर की आत्मीयता भरी बात सुनकर वृद्ध महिला के चेहरे पर संतोष और अपनापन साफ झलकने लगा। उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया— “हाँ साहब, सब मिल रहा है। इसके बाद कलेक्टर ने उनसे गांव की समस्याओं, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य सुविधाओं के बारे में भी परिवार के सदस्य की तरह बातचीत की।संवेदनशीलता का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। भीड़ में लकड़ी की अनोखी छड़ी थामे बैठे एक अन्य बुजुर्ग से भी कलेक्टर स्वयं मिलने पहुंचे और गांव की स्थिति तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों से संवाद कर उन्हें शासन की योजनाओं से जुड़ने और मुख्यधारा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान कुछ महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में नाम नहीं जुड़ पाने की समस्या भी सामने रखी। इस पर कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि पात्र और वंचित महिलाओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। केराकछार के ग्रामीणों के लिए सुशासन तिहार का यह आयोजन केवल सरकारी शिविर नहीं, बल्कि ऐसा यादगार अवसर बन गया, जब उन्होंने शासन को अपने बीच खड़ा पाया— सिर्फ कागजी प्रक्रिया के लिए नहीं, बल्कि उनकी समस्याएं सुनने और चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button