Korbavani.com। भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वार्ड क्रमांक 40, 41 और 42 में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर लोगों को बड़ी राहत दी है। कंपनी की इस पहल से प्रभावित क्षेत्रों के रहवासियों को गर्मी के दौरान पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिली है। बालको द्वारा नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराए जाने से स्थानीय नागरिकों ने राहत महसूस की है। वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद सतेंद्र दुबे ने कंपनी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के कठिन समय में जल आपूर्ति की व्यवस्था करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि बालको समय-समय पर समुदाय की जरूरतों को समझते हुए सहयोग के लिए आगे आता रहा है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि समय पर की गई यह पहल कई परिवारों के लिए राहत लेकर आई है और इससे बालको ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन किया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया शिक्षा विभाग का बाबू, ACB की बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो…
19 hours ago
Korba Breaking- सुशासन तिहार में रिश्वतखोरी का कथित वीडियो वायरल, कोरबा के पटवारी पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो…
2 days ago


