Uncategorized

Korba Breaking- सुआपहाड़ जंगल में पेड़ पर लटका मिला किसान का कंकाल, महीनों बाद खुली गुमशुदगी की गुत्थी…

Korbavani.com- जिला के रजगामार क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुआपहाड़ जंगल में एक पेड़ से लटका नर कंकाल मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बाद में कंकाल की पहचान दरगा निवासी 45 वर्षीय मान सिंह के रूप में की गई, जो पिछले कई महीनों से लापता थे।परिजनों के अनुसार मान सिंह खेती-किसानी का कार्य करते थे। होली के बाद वे अचानक घर से लापता हो गए थे। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने रजगामार चौकी में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button