Korbavani.com- कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के पटेल पारा (समेरा) गावों में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार केवल सिंह (24 वर्ष) किसी पारिवारिक विवाद से परेशान होकर गांव के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और जान देने की कोशिश करने लगा। घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बावजूद युवक लंबे समय तक टावर पर ही डटा रहा, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही। करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास और समझाइश के बाद आखिरकार दोपहर लगभग 1 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के बाद युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




