Uncategorized

Korba Breaking- महतारी वंदन योजना: 30 जून तक निःशुल्क ई-केवाईसी, सीएससी केंद्रों और आंगनबाड़ी के जरिए सुविधा…

Korbavani.com। जिले में महतारी वंदन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को आसान और सुलभ बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने विशेष व्यवस्था लागू की है। शासन के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक चिन्हांकित सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत जिले के सभी चॉइस/सीएससी केंद्रों में आवश्यक संसाधन जैसे लैपटॉप और बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ई-केवाईसी का कार्य सीएससी-व्हीएलई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इसके एवज में प्रति सफल ई-केवाईसी पर 9.84 रुपये का कमीशन सीधे संबंधित व्हीएलई के बैंक खाते में जमा किया जाएगा, जो सीएससी-एसपीवी कार्यालय रायपुर द्वारा प्रदान किया जाएगा।हितग्राही अपने आधार कार्ड और महतारी वंदन योजना पंजीयन आईडी के साथ नजदीकी सीएससी केंद्र पहुंचकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेजों की फोटोकॉपी या प्रिंटआउट जमा करने की आवश्यकता नहीं है, जिससे प्रक्रिया और भी सरल हो गई है।जिन हितग्राहियों को अपनी पंजीयन आईडी की जानकारी नहीं है, वे अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, योजना से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए निर्धारित मोबाइल नंबर 8085190563 और 7828183048 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की यह निःशुल्क व्यवस्था न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देगी, बल्कि अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावी कदम भी साबित हो सकती है। डिजिटल प्रक्रिया को सरल बनाकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के हितग्राहियों को सीधा लाभ देना प्रशासन की प्राथमिकता को दर्शाता है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button