Korbavani.com। जिला प्रशासन कोरबा ने शासकीय छात्रावासों में अनुशासन और छात्रों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, छुरी में कार्यरत दैनिक मजदूर केसर दुबे को गंभीर लापरवाही और अशोभनीय व्यवहार के चलते तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित कर्मचारी के खिलाफ पहले भी शराब के नशे में छात्रावास परिसर में प्रवेश करने की शिकायतें मिल चुकी थीं। उस दौरान उसे कड़ी चेतावनी देते हुए लिखित माफीनामा लिया गया था। इसके बावजूद 27 मार्च 2026 को उसने दोबारा नशे की हालत में छात्रावास पहुंचकर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें डराने-धमकाने लगा। इस दौरान उत्पन्न भय के माहौल में भागने के दौरान कक्षा छठवीं के छात्र पुष्पेंद्र कंवर घायल हो गए। उनके आंख के ऊपरी हिस्से में चोट आई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई।सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कोरबा द्वारा जारी आदेश में इस कृत्य को अत्यंत गंभीर मानते हुए कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा और संस्थानों में अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
17 hours ago
Korba Breaking- मृत शिक्षक को बना दिया ग्रामसभा प्रभारी- आदेश सूची में बड़ी लापरवाही उजागर…
17 hours ago


