Uncategorized

Korba Breaking- पवन जनरल स्टोर्स में घरेलू गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, 15 एलपीजी सिलेंडर जब्त…

Korbavani.com। जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38 बालको रोड चेक पोस्ट स्थित पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रतिष्ठान और उससे जुड़े भंडारण स्थल से 15 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया।संयुक्त जांच दल के निरीक्षण में यह सामने आया कि प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस भरकर अधिक कीमत पर बेचने की गतिविधि संचालित की जा रही थी। अधिकारियों ने इसे घरेलू गैस के दुरुपयोग और नियमों का उल्लंघन बताया है। जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर ने बताया कि जांच के दौरान कुल 15 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से संधारित अवस्था में मिले, जिन्हें नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपयोग के लिए जारी किए गए एलपीजी गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कानूनन दंडनीय है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।प्रशासन ने गैस वितरण एजेंसियों को भी निर्देशित किया है कि वे विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अनधिकृत भंडारण और दुरुपयोग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखें। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें। यदि कहीं इस प्रकार की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग या जिला प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button