Korbavani.com। बालको क्षेत्र के सक्रिय और अनुभवी भाजपा नेता लुकेश्वर चौहान (लुक्की) को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला मंत्री नियुक्त किया है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के कारण पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। लुकेश्वर चौहान बालको क्षेत्र में भाजपा संगठन के अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे वार्ड अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष, दो बार मंडल महामंत्री तथा वार्ड क्रमांक 39 कैलाशनगर से दो बार पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा वे अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तथा एनजीओ प्रकोष्ठ में जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। बालको क्षेत्र में उनकी पहचान एक सक्रिय और मजबूत संगठनकर्ता के रूप में है। युवा वर्ग, महिला मतदाताओं, स्थानीय कर्मचारियों और मजदूर वर्ग के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। भाजपा मंडल बालको में उन्हें बूथ प्रबंधन में दक्षता के कारण “बूथ मैनेजमेंट गुरु” के नाम से भी जाना जाता है।लुकेश्वर चौहान को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला मंत्री बनाए जाने से संगठन को सामाजिक और स्थानीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।नई जिम्मेदारी मिलने पर लुकेश्वर चौहान ने प्रदेश एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों से प्रेरित होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।





