Uncategorized

रंगों के पर्व होली पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष एवं ज़िला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम ने दिया एकता और सौहार्द का संदेश…

Korbavani.com। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष एवं ज़िला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक–11 एवं विद्वान सिंह मरकाम ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर क्षेत्रवासियों तथा समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। मरकाम ने कहा कि यह त्योहार हमें पुराने मनमुटाव भुलाकर नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दें।उन्होंने कहा कि कोरबा जिला विविध संस्कृति और परंपराओं का संगम है, जहां सभी वर्ग और समुदाय मिलजुलकर हर त्योहार को उत्साह के साथ मनाते हैं। यही हमारी असली ताकत है। मरकाम ने क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं मातृशक्ति के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियों के नए रंग भर दे। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button