Uncategorized

नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोला गोस्वामी ने दी होली की बधाई, शांतिपूर्ण उत्सव की अपील…

Korbavani.com। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष भोला गोस्वामी ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करता है। गोस्वामी ने कहा कि यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का अवसर देता है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया कि होली का त्योहार शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाएं, ताकि क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बना रहे। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से दूर रहकर पर्व की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त और सुरक्षित माहौल में होली मनाएं तथा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता से है, जिसे बनाए रखना आवश्यक है।अंत में गोस्वामी ने सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि होली का यह पर्व हर घर में खुशियां और नए उत्साह का संचार करे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button