Uncategorized

रंगों के पर्व पर एकता का आह्वान: सनी सिंह ने जिलेवासियों को दी होली की बधाई…

Korbavani.com। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सनी सिंह ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जो समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। सनी सिंह ने कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और नई शुरुआत करने का अवसर देता है। उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ होली मनाएं तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करें।जिला महामंत्री ने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे नशामुक्त और सुरक्षित होली का संदेश फैलाएं, ताकि त्योहार की खुशियां किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से प्रभावित न हों।उन्होंने अंत में कहा कि होली का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही उनकी मंगलकामना है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button